हमारी खेल विरासत
समृद्धशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत तथा अकादमिक कौशल के लिए प्राचीन समय से विख्यात बिहार का खेल इतिहास भी गौरवपूर्ण रहा है। अगर बात करें बिहार के खेल इतिहास की तो बिहार में खेल क्रांंति की बुनियाद वर्ष 1937 मेंं मोईन-उल-हक़ एवं जेआरडी टाटा के नेतृत्व में पड़ी थी ।
1974 में हुए एशियाई खेलों में बिहार के खिलाड़ियों की व्यापक भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिहार के युवा खेलों में विशेष रुची रखते हैं। परंतू सही मार्गदर्शन एवं उपयुक्त मंचो के अभाव के कारण खेल क्षेत्र में बिहार को अपेक्षित परिणाम नही मिल सका।
Visit: https://biharsports.org/sportlegecy